गंगापुर Suresh Sharma- कस्बे में पुलिस थाने पर महिला सुरक्षा एवं सलाहकार केंद्र का शुभारंभ विधायक गायत्री देवी त्रिवेदी ने किया। महिला सुरक्षा केंद्र पर अब महिलाओं की समस्याओं का होगा निस्तारण। महिला सुरक्षा केंद्र के शुभारंभ को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में गंगापुर थाना प्रभारी नरेंद्र जैन ने केंद्र की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। गंगापुर पुलिस उपाध्यक्ष लाभूराम बिश्नोई ने महिलाओं को आने वाली समस्याओं का निस्तारण केंद्र के माध्यम से किया जाने की जानकारी दी। सहाड़ा विधायक त्रिवेदी ने केंद्र को महिलाओं के लिए अनुठी पहल बताया। केंद्र पर कार्यरत महिलाओं द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सुरक्षा सखी, महिला जनप्रतिनिधि, कस्बे की महिलाएं, क्षेत्र के ब्लॉक के अधिकारी गगन मान्य नागरिक उपस्थित थे।